सुनेल: सनोरिया का खेड़ा गांव में पुलिया के आभाव में नदी के गहरे पानी के बीच से निकाली शवयात्रा
Sunel, Jhalawar | Aug 26, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के सनोरिया का खेड़ा गांव में नदी में पुलिया नहीं होने के कारण पानी के बीच से शवयात्रा निकालकर शव को शमशान घाट ले जाया गया। गांव की कमलाबाई की मौत होने पर ग्रामीण द्वारा अर्थी को नदी में पानी के बीच से गुजर कर मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। इसके बाद अंतिम संस्कार करना पड़ा।