छपरा: जिले के सभी 20 प्रखंडों में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम ने दी जानकारी
Chapra, Saran | Oct 6, 2026 सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन एवं संचालन किया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम 5 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना तथा उनका नियमानुकूल एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।