21 लाख के सोने के टुकड़े और 97 हजार रुपये के साथ दो चोर गिरफ्तार, आटा पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी सफलता
135 ग्राम सोना बरामद, वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे आरोपी
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
थाना आटा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की बड़ी घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 135 ग्राम वजन के दो सोने के टुकड़े, जिनकी कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 23 जून को थाना आटा क्षेत्र में सोने के टुकड़े चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। जांच और चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम पिपरिया निवासी मिठ्ठू उर्फ शिवकुमार और अंकित द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
#orai #jalaun #jalaunpolice #Swatteamjalaun
#survillenceteamjalaun #AataPolice #up92 #jalaunnews #spjalaun #goldrecovery #up
Orai, Jalaun | Jun 24, 2026