कोटा में खूनी वारदात!
मामूली विवाद के बाद मैजिक चालक की हत्या का मामला सामने आया है। नयापुरा थाना इलाके में मंगलवार शाम विवाद के दौरान एक युवक द्वारा मैजिक चालक के सीने पर नुकीली चीज से वार करने की बात सामने आई है।
गंभीर हालत में मुजाहिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लाडपुरा का निवासी बताया जा रहा है।
घटना के बाद नयापुरा थाना पुलिस जांच में जुटी है। वारदात की असली वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
#Kota #KotaNews #BreakingNews #CrimeNews #RajasthanNews Nayapura LatestNews NewsUpdate
Baran, Baran | Sep 15, 2026