विजयादशमी पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया पूर्वजों के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन
उदयपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पुत्र महाराज कुमार हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ सिटी पैलेस स्थित ऐतिहासिक शस्त्रागार ‘सलेहखाना’ में पूर्वजों के अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच तलवार, खांडा, भाला, कटार, ढाल, धनुष-बाण और बंदूकों की पूजा की गई। महाराणा उदयसिंह द्वितीय के शासनकाल में निर्मित सलेहखाने में महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप और महाराणा राजसिंह से जुड़े ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्र संरक्षित हैं। यह परंपरा मेवाड़ के शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।
#UdaipurNews #Vijayadashami #Dussehra2026 #MewarHistory #LakshyarajSinghMewar
Lakshyaraj Singh Mewar