आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में उतरे सुधांशु थपलियाल
आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के करीब 400 छात्रों के लंबित परीक्षा परिणामों को लेकर चल रहे आंदोलन को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने अपना समर्थन दिया। सोमवार देर रात वे आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचे और टंकी पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
छात्रों का कहना है कि 2019 बैच से अब तक परीक्षा परिणाम लंबितहोने के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिणाम जारी न होने से आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं।
छात्रों ने दो टूक कहा है कि जब तक लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
#AyurvedicUniversity #StudentProtest #SudhanshuThapliyal #Dehradun #StudentsDemand #ExamResult