पहाड़ के मुद्दों पर लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने उठाई आवाज
गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी, मजबूत भू-कानून और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर इन अहम मुद्दों को लेकर देहरादून से निकली पदयात्रा मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंची।
पदयात्रा को वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने समर्थन देते हुए कहा कि ये सिर्फ राजनीतिक मुद्दे नहीं, बल्कि पहाड़ के जल, जंगल, जमीन और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल हैं।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के हितों की रक्षा और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए समाज को एकजुट होकर इन मुद्दों की आवाज बुलंद करनी होगी।
📍 15 अगस्त से शुरू हुई पदयात्रा गैरसैंण के रामलीला मैदान तक जाएगी। मंगलवार को रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा गैरसैंण की ओर आगे बढ़ेगी।
#गैरसैंण #स्थायी_राजधानी #भू_कानून #रोजगार #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #पहाड़_की_आवाज #LakshmiPrasadDimri