चमोली जिले का हरमल गांव फिर हुआ अलग-थलग, मोटर मार्ग के बाद पैदल रास्ता भी टूटा!
देवाल विकासखंड का दूरस्थ हरमल गांव एक बार फिर संपर्क से कट गया है। सुयालकोट के पास भूस्खलन के कारण देवाल-खेता मोटर मार्ग पहले ही बंद है। अब हरमल को जोड़ने वाला वैकल्पिक पैदल रास्ता भी भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रास्ते की भयावह स्थिति साफ दिखाई दे रही है। मोटर मार्ग बंद होने के बाद ग्रामीण इसी पैदल रास्ते से आवाजाही कर रहे थे, लेकिन इसके टूट जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
खाद्य सामग्री की आपूर्ति, आवागमन और बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य चोटिंग रमेश गढ़िया के अनुसार, सुयालकोट के पास भूस्खलन से मोटर मार्ग बंद है और हरमल के समीप पैदल रास्ता भी मलबे की चपेट में आकर टूट गया है। गांव तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक पैदल मार्ग बहाल करने, जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। साथ ही लंबे समय से लंबित मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराने की भी मांग उठाई है।
सवाल यह है—बार-बार संपर्क से कट रहे इन दूरस्थ गांवों के लिए स्थायी समाधान कब होगा?
#चमोली #देवाल #हरमल #भूस्खलन #उत्तराखंड #ग्रामीणसंकट #सड़कबंद #BreakingNews #UttarakhandNews #ChamoliNews #ViralNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 25, 2026