रुदौली: नियामतपुर में इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ने को लेकर ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
खबर थाना पटरंगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामतपुर की है, जहां प्रधान अहिबरन यादव द्वारा लगाई गई सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क को क्षतिग्रस्त किए जाने का गंभीर आरोप ग्रामीण पर लगा है, शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि अमर सिंह के घर से राम केवटा के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था ।