भगवानपुर: अतिक्रमण हटाने पहुंची अंचलाधिकारी रानू कुमार पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से किया वार, प्राथमिकी दर्ज
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर पंचायत भवन के समीप लखनपुर पुल के पास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लगाई गई गुमटी व दुकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचीं अंचलाधिकारी रानू कुमार पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर अंचलाधिकारी पर धावा बोल दिया।