बिजनौर: बिजनौर की डीएम जसजीत कौर ने तीन तहसीलदारों को दी नई तैनाती के आदेश
Bijnor, Bijnor | Apr 15, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। डीएम ने तीन तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तहसीलदार आशीष सक्सेना को नगीना का प्रभाव दिया गया है। नगीना तहसीलदार को चांदपुर तथा चांदपुर तहसीलदार को नजीबाबाद का चार्ज दिया गया है।