बिजनौर: बिजनौर के गांव बादशाहपुर में डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
Bijnor, Bijnor | Apr 15, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर के गांव बादशाहपुर में डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई इस मामले में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यमलीखान ने शौकत मतलूब आदि पर गंभीर आरोप लगाए है।