बिजनौर: किरतपुर के मोहल्ला जाटान में 8 वर्षीय बालक पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बच्चे की हालत गंभीर
Bijnor, Bijnor | Apr 15, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 12:00 बजे किरतपुर कस्बे के मोहल्ला जाटान में 8 वर्षीय आस मोहम्मद खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने आस मोहम्मद पर हमला बोल दिया मोहल्ले वासियों ने आस मोहम्मद की बा मुश्किल जान बचाई घटना में आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसको बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।