बिजनौर: हल्दौर में सरकारी अस्पताल में पैसे मांगने को लेकर मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच हुई कहासुनी, वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Apr 15, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जो हल्दौर के सरकारी अस्पताल की बताई जा रही है। इस वीडियो में अस्पताल स्टाफ पर मरीज से पैसे मांगने का आरोप भी लगाया गया है। मरीज के साथ आए तिमादार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले में कार्यवाही की बात कही है