बिजनौर: गांव फतेहपुर के जंगल से वन विभाग की टीम ने गुलदार के शावक का किया रेस्क्यू
Bijnor, Bijnor | Apr 15, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर के जंगल से वन विभाग की टीम ने गुलदार के एक शावक को रेस्क्यू किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि दो दिन तक गुलदार के शावक को खेत में ही रखा गया। लेकिन जब मादा गुलधार उसे लेकर नहीं गई तो सुरक्षा के लिहाज से उसे रेंज ऑफिस लाया गया है। और उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है