कसिया: छोटी सबेया में काली मंदिर में रखी मूर्ति के खंडित होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, सीओ ने कार्रवाई की जानकारी दी
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें एक गांव के काली मंदिर में रखी मूर्ति क्षतिग्रस्त साफ दिख रही थी। उक्त वीडियो कसया थाना क्षेत्र के गांव छोटी सबेया की बताई जा रही। जिसको लेकर शनिवार के दिन के दो बजे सीओ कसया कुन्दन सिंह ने वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है।