कसिया: नन्दा छापर के युवक की ईराक में काम के दौरान हुई मौत, परिजन शव की वतन वापसी की लगा रहे गुहार
कसया थाना क्षेत्र के गांव नन्दा छापर गांव निवासी धीरज की ईराक में काम करने के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन मृतक के शव की वापसी के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से गुहार लगा चुके है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। ईराक के कुर्दीस्तान एर्बिल अल मुमयाज कम्पनी में काम करते हुए धीरज की 01 मार्च को मौत हुई थी।