कसिया: कसया पुलिस ने मादक द्रव्यों की तस्करी के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया थाने के उपनिरीक्षक रामनरेश यादव ने का. विकास मौर्या की पुलिस टीम के साथ मादक द्रव्यों की तस्करी के मामले में वांछित फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त श्रवण पुत्र गौरी प्रसाद निवासी पतया थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।