कसिया: सोहसा मठिया जनता इंटर कालेज में सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का बंडल गायब, मचा हड़कंप
यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का बंडल गायब होने की खबर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वायरल खबर में यह कहा जा रहा कि शक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया में सम्पन्न हुए प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय के पेपर की उत्तर पुस्तिका को संकलन केंद्र ले जाते समय रास्ते मे गायब हो गया। इसे इंटर कालेज के व्यवस्था की बड़ी लापरवाही है।