कसिया: कुशीनगर एअरपोर्ट पर पहुँचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री, बिहार में कथा के लिए किया प्रस्थान
कुशीनगर एअरपोर्ट पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री विमान से पहुँचे, जहां उनके भक्तों द्वारा जय श्रीराम के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा सनातन धर्म के प्रचार, हिन्दू न बटे और वह मजबूत हो आदि सहित औरंगजेब की तारीफ आदि के सवालों का जवाब भी दिया। वह सीमावर्ती बिहार में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा करेंगे।