पटियाली: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पटियाली पुलिस सतर्क, ड्रोन से कस्बे की निगरानी की जा रही है
पटियाली। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कोतवाली SHO सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में और उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में पुलिस ने बुधवार को ड्रोन कैमरे से कस्बे की निगरानी की। इस दौरान बाजारों में भीड़भाड़, जाम की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर परखी।