मनावर के पास ग्राम बालीपुर में ओंकारेश्वर परियोजना की नहर से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। बुधवार को किसानों ने नहर की मरम्मत और फसल के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।ग्राम बालीपुर के किसान बलराम बालिया ने बुधवार शाम 4:00 मीडिया को जानकारी देते बताया।