रीगा: प्रियंका गांधी कल रीगा के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल रीगा प्रखंड के खेल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का यह दौरा सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।