कुत्ते को चप्पल मारने के विवाद में चली लाठियां कई घायल वीडियो भी हुआ वायरल हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के प्रहलादखेड़ा गांव का है पूरा मामला
हरदोई अतरौली थाना क्षेत्र के प्रहलादखेड़ा गांव में सोमवार को कुत्ते को चप्पल मारने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले भरावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनका उपचार जारी है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी मुनेश (29) सोमवार को अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रामेंद्र का कुत्ता मुनेश की चप्पल उठाकर ले गया। आरोप है कि मुनेश ने कुत्ते को दूसरी चप्पल फेंककर मार दी। इसी बात को लेकर रामेंद्र नाराज हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि कहासुनी के बाद रामेंद्र, उसकी मां और पत्नी, नागेंद्र, उसकी पत्नी तथा उनके बेटे कमलेंद्र और शैलेंद्र ने मुनेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मुनेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर मुनेश का भाई दीपू (25), उसकी पत्नी लक्ष्मी और चाची रामदेवी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं।
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे दीपू, लक्ष्मी और रामदेवी को भी लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में मुनेश समेत चार लोग घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे दीपू, लक्ष्मी और रामदेवी को भी लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में मुनेश समेत चार लोग घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
घायलों का आरोप है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों को थाने नहीं ले गई। इसके बाद घायल लोग उपचार के लिए भरावन सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस की ओर से कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है...
बाइट-दीपू, पीड़ित
बाइट-रामदेवी, पीड़ित
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026