लखीमपुर खीरी: चारा काटने गए युवक पर अजगर ने किया हमला, साथियों ने बचाई जान
लखीमपुर खीरी जिले के निघानसन इलाके में चारा काटने गए एक युवक पर विशालकाय अजगर ने अचानक हमला कर दिया। अजगर ने युवक के हाथों को बुरी तरह अपनी जकड़ में ले लिया।
पीड़ित युवक ने हिम्मत न हारते हुए तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद उसके साथी मौके पर पहुंच गए। साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को युवक के शरीर से छुड़ाया और उसकी जान बचाई।
युवक को जकड़ से मुक्त करने के बाद अजगर वापस खेतों की ओर चला गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026