कौशाम्बी: कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट मांगने पर 7 माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में कोर्ट मैरिज का मैरिज सर्टिफिकेट मांगने गई एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अर्चना का पड़ोसी महिला और उसकी मां से मैरिज सर्टिफिकेट को लेकर विवाद हो गया था। पीड़िता का आरोप है कि वह कई बार पड़ोस में अपना मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई थी। अर्चना के पति की गैरमौजूदगी में दो महिलाओं ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
पीड़िता का यह भी गंभीर आरोप है कि उसके 7 माह की गर्भवती होने के बावजूद आरोपियों ने उस पर दया नहीं दिखाई और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की।
मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने सैनी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026