सड़क पर हाथी का तांडव: गुस्से में आकर कार और कई बाइकों को पहुंचाया नुकसान, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक हाथी का गुस्से में आकर सड़क पर तांडव मचाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उसने सड़क किनारे खड़ी एक कार और कई मोटरसाइकिलों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
हाथी के अचानक उग्र होने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोग अपनी जान बचाते हुए सुरक्षित दूरी बनाकर मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।
वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, यह घटना किस स्थान और किस समय की है, इसकी अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026