कोंच CHC में पर्चा बनवा रही महिला के गले से मंगलसूत्र पार, परिसर में मचा हड़कंप
जालौन कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज कराने आई एक महिला के गले से अज्ञात चोर ने मंगलसूत्र पार कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सीएचसी में इलाज के लिए पर्चा बनवाने की लाइन में लगी हुई थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात उचक्के ने उसके गले से मंगलसूत्र गायब कर दिया। जब महिला ने अपने गले पर हाथ लगाया, तब उसे चोरी की जानकारी हुई।
महिला ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोर की तलाश में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026