बांसगांव: तिहामुहम्मदपुर निवासी प्रधानाध्यापिका का एटीएम बदलकर धंधेबाजों ने रूपए निकाल लिया
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिहामुहम्मदपुर निवासी प्रधानाध्यापिका पुष्पा राय का एटीएम बदलकर धंधेबाजों ने दो दिन में आठ बार में एक लाख आठ हजार पांच सौ रूपए निकाल लिया। ठगी की शिकार प्रधानाध्यापिका ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए स्टेट बैंक का डिटेल देकर धनराशि वापस दिलाने की मांग की हैं।