Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
No video available

सूरजगढ़: चानन में सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव ने किया जनसंपर्क, जनता से हुए रूबरू #प्रह्लाद_यादव

Surajgarha, Lakhisarai | Sep 12, 2020

MORE NEWS

3 दिन पहले पत्नी ने की आ*त्मह*त्या आज पति ने दे दी जान

3 दिन पहले पत्नी ने की आ*त्मह*त्या आज पति ने दे दी जान

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 6, 2026

प्रभारी मंत्री ने किया सहयोग शिविर का शुभारंभ, 19 विभागों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़
#Lskhisarai #सूर्यगढ़ा 
#SahyogShivir  #MohammadpurPanchayat #Ratnupur #SunilKumar #RamanandMandal #ShailendraKumar #PrernaKumari #BiharGovernment #JanSamvad #GovernmentSchemes #SwajanSamachar

प्रभारी मंत्री ने किया सहयोग शिविर का शुभारंभ, 19 विभागों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़ #Lskhisarai #सूर्यगढ़ा #SahyogShivir #MohammadpurPanchayat #Ratnupur #SunilKumar #RamanandMandal #ShailendraKumar #PrernaKumari #BiharGovernment #JanSamvad #GovernmentSchemes #SwajanSamachar

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 5, 2026

सावन में बड़ा चमत्कार! कांवड़ यात्रा के बीच जन्मे जुड़वां बच्चे, SSP ने रखा 'गणेश' और 'कार्तिकेय' नाम 🚩👶👶✨

​उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था, खुशियों और मानवता से जुड़ी एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है!

​दिल्ली की शिवभक्त महिला कांवड़िया नेहा नीलकंठ से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रही थीं। यात्रा के दौरान रास्ते में अपने साथियों से बिछड़ने के बाद उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई। मुज़फ्फरनगर के महिला चिकित्सालय में तुरंत भर्ती कराए जाने के बाद उन्होंने दो स्वस्थ जुड़वां पुत्रों को जन्म दिया। 🔱❤️

​यह खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन अस्पताल पहुंचे। SSP संजय वर्मा ने मां की सहमति से दोनों बच्चों का नामकरण 'गणेश' और 'कार्तिकेय' रखा, साथ ही मां-बच्चों को उपहार और फ्रूट बास्केट भेंट की।

​अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मां और दोनों नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हैं। भोलेनाथ की कृपा और पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशीलता की हर तरफ तारीफ हो रही है! 🙏🌸

​कमेंट्स में 'हर हर महादेव' लिखकर इन छोटे शिवभक्तों को आशीर्वाद जरूर दें! 👇✨
#उत्तरप्रदेश 
​#MuzaffarnagarNews #KawadYatra #HarHarMahadev #BholenathChamatkar #UPPolice #MuzaffarnagarPolice #UPNews #GaneshKartikey #BhaktiSamachar #ViralNewsIndia #TrendingNews#trendingnews

सावन में बड़ा चमत्कार! कांवड़ यात्रा के बीच जन्मे जुड़वां बच्चे, SSP ने रखा 'गणेश' और 'कार्तिकेय' नाम 🚩👶👶✨ ​उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था, खुशियों और मानवता से जुड़ी एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है! ​दिल्ली की शिवभक्त महिला कांवड़िया नेहा नीलकंठ से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रही थीं। यात्रा के दौरान रास्ते में अपने साथियों से बिछड़ने के बाद उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई। मुज़फ्फरनगर के महिला चिकित्सालय में तुरंत भर्ती कराए जाने के बाद उन्होंने दो स्वस्थ जुड़वां पुत्रों को जन्म दिया। 🔱❤️ ​यह खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन अस्पताल पहुंचे। SSP संजय वर्मा ने मां की सहमति से दोनों बच्चों का नामकरण 'गणेश' और 'कार्तिकेय' रखा, साथ ही मां-बच्चों को उपहार और फ्रूट बास्केट भेंट की। ​अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मां और दोनों नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हैं। भोलेनाथ की कृपा और पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशीलता की हर तरफ तारीफ हो रही है! 🙏🌸 ​कमेंट्स में 'हर हर महादेव' लिखकर इन छोटे शिवभक्तों को आशीर्वाद जरूर दें! 👇✨ #उत्तरप्रदेश ​#MuzaffarnagarNews #KawadYatra #HarHarMahadev #BholenathChamatkar #UPPolice #MuzaffarnagarPolice #UPNews #GaneshKartikey #BhaktiSamachar #ViralNewsIndia #TrendingNews#trendingnews

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 04.08.2026

आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा क्यूल जंक्शन के उत्तर एवं दक्षिण भाग को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मती कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा पत्रांक 3158 दिनांक 29.07.2026 के माध्यम से मुख्य सचिव, बिहार, पटना को उक्त सड़क की जर्जर स्थिति एवं उसमें उत्पन्न गड्ढों के कारण आवागमन में हो रही कठिनाइयों के संबंध में पत्राचार किया गया था। मुख्य सचिव महोदय द्वारा रेलवेज के समक्ष कठिनाइयों को लाया गया तथा उसके समाधान का अनुरोध किया गया जिसपर रेलवेज के द्वारा कार्रवाई करते हुए अपने अभियंता को जिलाधिकारी लखीसराय से संपर्क कर कार्रवाई किए जाने की सूचना दी जिसके पश्चात आज स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे के सहायक अभियंता श्री राजेश कुमार एवं सेक्शन इंजीनियर उपस्थित थे। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री एच. एस. मीणा भी मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जो सड़क की खराब स्थिति के कारण जोखिमपूर्ण हो गया था।

निरीक्षण के क्रम में क्यूल स्टेशन के समीप सड़क किनारे पथ निर्माण विभाग (RCD) द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि नाला निर्माण कार्य टेढ़ा-मेढ़ा एवं असमान रूप से किया जा रहा है। अभियंताओं द्वारा बताया गया कि एक ओर विद्युत पोल तथा दूसरी ओर रेलवे की भूमि होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में RCD के अभियंताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस समस्या को समय रहते संज्ञान में लाया जाता तो रेलवे एवं ऊर्जा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर समाधान निकाला जा सकता था। उन्होंने निर्देश दिया कि इस विषय में संबंधित सभी विभागों—रेलवे, RCD, RWD एवं ऊर्जा विभाग—के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र बैठक आयोजित की जाए तथा समुचित प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजा जाए।

निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि रेलवे अपने नाले के स्थान पर RCD द्वारा निर्मित नाले का उपयोग करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, सड़क के चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल को रेलवे क्षेत्र की ओर स्थानांतरित करने की संभावना पर भी चर्चा की गई, जबकि उक्त सड़क RWD के अधीन है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार सहित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 04.08.2026 आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा क्यूल जंक्शन के उत्तर एवं दक्षिण भाग को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मती कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा पत्रांक 3158 दिनांक 29.07.2026 के माध्यम से मुख्य सचिव, बिहार, पटना को उक्त सड़क की जर्जर स्थिति एवं उसमें उत्पन्न गड्ढों के कारण आवागमन में हो रही कठिनाइयों के संबंध में पत्राचार किया गया था। मुख्य सचिव महोदय द्वारा रेलवेज के समक्ष कठिनाइयों को लाया गया तथा उसके समाधान का अनुरोध किया गया जिसपर रेलवेज के द्वारा कार्रवाई करते हुए अपने अभियंता को जिलाधिकारी लखीसराय से संपर्क कर कार्रवाई किए जाने की सूचना दी जिसके पश्चात आज स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के सहायक अभियंता श्री राजेश कुमार एवं सेक्शन इंजीनियर उपस्थित थे। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री एच. एस. मीणा भी मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, जो सड़क की खराब स्थिति के कारण जोखिमपूर्ण हो गया था। निरीक्षण के क्रम में क्यूल स्टेशन के समीप सड़क किनारे पथ निर्माण विभाग (RCD) द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि नाला निर्माण कार्य टेढ़ा-मेढ़ा एवं असमान रूप से किया जा रहा है। अभियंताओं द्वारा बताया गया कि एक ओर विद्युत पोल तथा दूसरी ओर रेलवे की भूमि होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में RCD के अभियंताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस समस्या को समय रहते संज्ञान में लाया जाता तो रेलवे एवं ऊर्जा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर समाधान निकाला जा सकता था। उन्होंने निर्देश दिया कि इस विषय में संबंधित सभी विभागों—रेलवे, RCD, RWD एवं ऊर्जा विभाग—के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र बैठक आयोजित की जाए तथा समुचित प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजा जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि रेलवे अपने नाले के स्थान पर RCD द्वारा निर्मित नाले का उपयोग करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, सड़क के चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल को रेलवे क्षेत्र की ओर स्थानांतरित करने की संभावना पर भी चर्चा की गई, जबकि उक्त सड़क RWD के अधीन है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार सहित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 03 अगस्त 2026 को सावन माह के प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम, लखीसराय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की मध्य रात्रि से ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।

जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्था की गई थी। पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रशासन की तत्परता के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा तथा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।

इस अवसर पर अपराह्न 07:15 बजे जिला पदाधिकारी महोदय सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी अशोक धाम मंदिर में आयोजित महाआरती में सम्मिलित हुए। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महाआरती में भाग लिया तथा भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

जिला पदाधिकारी महोदय ने भी विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण एवं विधि-व्यवस्था की निरंतर मजबूती हेतु प्रार्थना की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन माह के शेष सोमवारी में भी इसी प्रकार की सुदृढ़ एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 03 अगस्त 2026 को सावन माह के प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम, लखीसराय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की मध्य रात्रि से ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्था की गई थी। पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रशासन की तत्परता के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा तथा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। इस अवसर पर अपराह्न 07:15 बजे जिला पदाधिकारी महोदय सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी अशोक धाम मंदिर में आयोजित महाआरती में सम्मिलित हुए। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महाआरती में भाग लिया तथा भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। जिला पदाधिकारी महोदय ने भी विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण एवं विधि-व्यवस्था की निरंतर मजबूती हेतु प्रार्थना की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन माह के शेष सोमवारी में भी इसी प्रकार की सुदृढ़ एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।

Lakhisarai, Bihar | Aug 4, 2026