जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित हुआ “सेवा सेतु शिविर—आपकी सरकार, आपके द्वार”
माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने रामगढ़ चौक, बड़हिया एवं हलसी प्रखंड के शिविरों का किया भ्रमण
लखीसराय, 06 अक्टूबर 2026।
जिले के सभी प्रखंडों में आज दिनांक 06.10.2026 को “सेवा सेतु शिविर—आपकी सरकार, आपके द्वार” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा रामगढ़ चौक, बड़हिया एवं हलसी प्रखंड अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविरों का भ्रमण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया।
रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर का उद्घाटन माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजनों से संवाद स्थापित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर जोर दिया।
माननीय मंत्री द्वारा बड़हिया प्रखंड परिसर में पहुँचने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
माननीय मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सेवा सेतु शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाना, पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा सरकारी सेवाओं की पहुँच को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पात्र लाभुकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर जिले से नोडल पदाधिकारी-सह-निदेशक, डीआरडीए, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक कुमार, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित रहे।