जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय
*राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।*
आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों एवं अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने एवं लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान अभियान बसेरा 2, भूमि सुधार/भूमि मापी से संबंधित प्रतिवेदन, जमाबंदी रेक्टिफिकेशन, ऑन ड्राइव जमाबंदी तथा जीरो प्लॉट्स एवं खाता से संबंधित मामलों की प्रखंड एवं अंचलवार समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित अंचल अधिकारियों से अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
अभियान बसेरा 2 के अंतर्गत पात्र भूमिहीन परिवारों से संबंधित मामलों के निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि योग्य लाभुकों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही जमाबंदी रेक्टिफिकेशन से संबंधित मामलों में अभिलेखों की जांच एवं आवश्यक सुधार की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
जीरो प्लॉट्स एवं खाता से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों का सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ऑन ड्राइव जमाबंदी एवं अन्य राजस्व कार्यों में भी अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा संबंधित अधिकारी नियमित रूप से इसकी अनुश्रवण करें।
अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में व्यक्तिगत रुचि लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री राहुल कुमार,सभी अंचलाधिकारी (सीओ), राजस्व अधिकारी (आरओ), राजस्व कर्मचारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
4 views | Lakhisarai, Bihar | Oct 6, 2026