प्रतापगढ़: विरौती गांव के घर में सो रहे साढ़े तीन वर्षीय मासूम को जहरीले जंतु ने काटा, हुई मौत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के विरौती गांव निवासी रवि शंकर पाल पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल वा उसकी पत्नी कविता जन्म से मूकबधिर है। दो बेटे सागर 5 वर्ष छोटा तनमय साढ़े तीन वर्ष के हैं। पिता रवि शंकर अपने चाचा राजकुमार के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहकर सिलाई का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। तन्मय को जहरीले जंतु ने काट लिया।