प्रतापगढ़: रामफलइनारी गेट संख्या 58 पर ट्रैक की मरम्मत के चलते आवागमन रहा बंद
प्रयागराज अयोध्या रेलमार्ग पर धीरगंज एवं मऊआइमा के मध्य लाइन की मरम्मत कार्य के चलते आवागमन बंद रहा। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। मानधाता से रामफल इनारी रेलमार्ग पर गेट संख्या 58 पर शुक्रवार सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक मरम्मत का काम किया गया। जिससे आवागमन बंद रहा। मानधाता से बैशपुर,रामपुर बजहा,दारापुर लोग प्रभावित रहा।