कुलपहाड़: सुगिरा में नाली पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से कार्रवाई की मांग की
ग्राम सुगिरा निवासी रामस्वरूप लोधी ने उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ को प्रार्थना पत्र देकर मुख्य सड़क से टंकी वाली सड़क की नाली पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने नाली पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है और गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।