डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्यसाएं
- समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निपटान के दिए निर्देश
भिवानी, 27 अगस्त। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
डिप्टी सीईओ के समक्ष गैर सरकारी सदस्य नरेंद्र ग्रेवाल ने गांव बामला के स्टेडियम की साफ-सफाई करवाने, गांव ईशरवाल निवासी बलबीर सिंह ने गलत चालान के रूपए वापिस दिलवाने बारे व गांव बड़सी निवासी नवदीप ने जमीन को मलकियत में तबदील करवाने, ढ़ाणा नरसान निवासी राजबीर ने बिजली पोल लगवाने, हनुमान ढाणी निवासी ललित माकन ने छत से हाई टेंशन बिजली तार हटवाने, खापड़वास निवासी रणधीर सिंह ने कृषि ट्यूबवेल के लिए बिजली पोल लगवाने की शिकायत रखी ।
इस प्रकार से गांव बिधवान निवासी मेवा सिंह, चहड़ कलां निवासी सोमबीर व गीता, भिवानी निवासी सरिता, पपोसा निवासी पूजा, ब्रह्मा कॉलोनी निवासी सुमन, लालावास निवासी राजीव कुमार, कलिंगा निवासी ओमप्रकाश, तोशाम निवासी मंजू, संडवा निवासी सुशीला, बलियाली निवासी मोहित व दिनोद निवासी रूबी ने पीपीपी में हुई त्रुटियों को ठीक करवाने संबंधी शिकायतें डिप्टी सीईओ के समक्ष रखीं। डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, अजीत शेखावत, अनिल सोलंकी, रामकिशन हलवासिया और केके ग्रोवर सहित भी मौजूद रहे।