भिवानी में रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार, घर पहुंची भाई की अर्थी
दांग कलां भिवानी निवासी हरियाणा पुलिस के सिपाही नवीन कुमार की बुधवार को फरीदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। नवीन वर्ष 2024 में पुलिस में भर्ती हुए थे और पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर के रूप में तैनात थे। सोहना रोड पर सरूरपुर के पास गश्त के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में नवीन की मौत हो गई, जबकि साथी जैन चौक भिवानी निवासी अभिषेक भी की मौत हो गई। गुरुवार को नवीन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई दीपक ने मुखाग्नि दी। नवीन अविवाहित था और उसकी दो बहनें शादीशुदा हैं। हादसे से गांव में शोक की लहर है।