सिद्धपीठ श्री 1008 बाबा नत्थुनाथ महाराज जी का विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
दिल्ली के स्व.लख्मीचंद जाखड परिवार ने सिद्ध पीठ के भंडारे का किया गुणगान
150 वर्ष पूर्व बने डेरे सिद्धपीठ बाबा नत्थुनाथ महाराज जी आज भी करते हैं चमत्कार, सच्चे मन से की गई मनोकामना होती है पूर्ण
भिवानी 27 अगस्त...शहर के गुरु रविदास चौक ( हनुमान गेट) स्थित सिद्धपीठ श्री श्री 1008 बाबा नत्थुनाथ मंदिर में आज सालाना भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति सावन की तेरस को यह भंडारा आयोजित किया जाता है। इस दिन बाबा नत्थुनाथ महाराज जी ने समाध ली थी। इस वर्ष दिल्ली निवासी स्व.लख्मीचंद जाखड के परिवार ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ महंत चरणदास जी महाराज,बाबा दयानाथ जी, जीतनाथ महाराज ने किया। कमेटी के सदस्य एडवोकेट सुरेश मेहरा,पवन डेहनीवाल, संत कुमार सेवादार,सरोज जाखड,राजू मेहरा,मा.रणसिंह सभ्रवाल, बिशनपाल हेडमास्टर,सपन कुमार, सीताराम लांगयान,मनदीप तोंदवाल, जयभगवान, रविकांत आदि ने बताया की करिबन 150 वर्ष पूर्व राजस्थान के बिकानेर से भिवानी के हनुमान गेट पर बाबा नत्थुनाथ महाराज जी पहुंचे थे और उन्होंने अपना डेरा यहां बनाया। इस डेरे के लिए उन्होंने किसी से कोई भी पैसा या आर्थिक सहायता नहीं ली थी। बाबा नत्थुनाथ जी के गुरु बुद्धा नाथ जी महाराज जी थे। जो बहोर की गद्दी पर आसीन हुऐ। बाबा नत्थुनाथ महाराज ने बड़े बड़े चमत्कार किये। इस डेरे की आज भी यह मान्यता है की जो भी सच्चे मन से यहां मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इस मंदिर में शराब,या मांस आदि का सेवन करके नहीं सो सकता। यहां केवल साधारण और बाबा नत्थुनाथ महाराज को मानने वाले संत और श्रद्धालु ही रूक सकते हैं। आज के भंडारे का आयोजन दिल्ली से पहुंचे बबलू, राजू, सुर्यकांत, आदेश्वर, शशिकांत , ऐश्वर्या ने 51 हजार रुपए देकर करवाया। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश मेहरा, संत कुमार,पवन डेहनीवाल,सरोज जाखड, राजू मेहरा,बिशनपाल हेडमास्टर, हेडमास्टर रणसिंह सभ्रवाल, कामरेड बनवारीलाल सपन छाछिया, मनदीप तोदवाल,मोनू मेहरा, गुड्डी देवी,सुभाष, सीताराम लांगयान, चेतराम सिंह, डेविड डेहनीवाल,डा सुरेन्द्र सभ्रवाल,हंसराज बागडी़, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।