मोकामा: मोकामा के मराची थाना क्षेत्र के दियारा में बुजुर्ग दंपति का शव मिला, ASP राकेश कुमार पहुंचे मौके पर
Mokameh, Patna | Apr 11, 2025 शुक्रवार की सुबह मराची थानांतर्गत कसहा दियारा में बुजुर्ग दंपति का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे ASP राकेश कुमार ने जांचोपरांत प्रथम दृष्टया हत्या बताया है। ASP ने बताया कि कसहा दियारा में एक महिला और एक पुरूष का शव बरामद हुआ है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।