काको: दक्षिणी में भव्य दंगल प्रतियोगिता, विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवान
Kako, Jehanabad | Nov 17, 2026 जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी गांव में सोमवार को छठ महापर्व के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार के अलावा विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने भाग लिया। छठ के मौके पर दक्षिणी में दंगल आयोजित करने की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। सोमवार दोपहर से शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही।