फिट इंडिया अभियान: साइकिल रैली से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
माय भारत एवं खेल व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ भी ली।
#FitIndia #SundayOnCycle #MYBharat #FitIndiaMovement #NashaMuktBharat
Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 29, 2026