युवाओं के सपनों को नई दिशा दे रहा ‘दिशा युवा समागम’
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल से मर्दापाल में दो दिवसीय ‘दिशा युवा समागम’ का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र की लगभग 12 शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वन मंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर अपनी प्रतिभा पहचानने, लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल उन्नयन एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर वन मंत्री ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्दापाल में डोम शेड निर्माण की घोषणा भी की तथा युवाओं से विकसित भारत एवं विकसित बस्तर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
#DishaYuvaSamagam #Kondagaon #KedarKashyap #YouthEmpowerment #ViksitBastar
Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 28, 2026