अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 364 क्विंटल धान जब्त
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में कोण्डागांव जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
28 नवम्बर को औचक जांच के दौरान तौल पत्रक प्रस्तुत नहीं करने एवं अनुज्ञा से अधिक मात्रा में धान पाए जाने पर जांच पूर्ण होने तक दो वाहनों सहित कुल 364 क्विंटल धान जब्त किया गया।
धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने एवं अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 29, 2026