संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना भारतीय संविधान का गौरवशाली इतिहास
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।
समारोह में भारतीय संविधान की मूल प्रति की प्रतिकृति विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रही। भाषण, चित्रकला एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान निर्माण के इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों को जाना।
#ConstitutionDay2026 #SamvidhanDiwas #IndianConstitution #PMSHRI #KendriyaVidyalaya
3 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 26, 2026