दारानगर में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे व तलवार चले
नौहट्टा थाना क्षेत्र के दारानगर गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे और तलवार से मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना में छह से अधिक लोग घायल हुए हैं।
घायलों को नौहट्टा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया।
शनिवार को डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि मामला दो संप्रदायों के बीच का विवाद नहीं, बल्कि एक ही समुदाय के दो परिवारों के बीच आपसी विवाद का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दारानगर | नौहट्टा | रोहतास
#दारानगर #नौहट्टा #रोहतास #रोहतास_न्यूज #बिहार_न्यूज #हिंसक_झड़प #मारपीट #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews #ApnaRohtas #अपना_रोहतास #Nohatta #RohtasNews
Nauhatta, Rohtas | Sep 5, 2026