शिवपुरी नगर: नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
शिवपुरी जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए अब किसानों को जागरूकता रथ के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। नरवाई प्रबंधन हेतु जागरूकता रथ को सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव गांव घूमकर किसानों को बताएगा कि नरवाई जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषण होता है।