रेखा कुमारी बनीं जिला परिषद चंबा की अध्यक्ष
लियाकत खान बने उपाध्यक्ष
जिला परिषद चंबा के अध्यक्ष पद पर रेखा कुमारी और उपाध्यक्ष पद पर लियाकत खान निर्वाचित हुए हैं।अध्यक्ष पद के चुनाव में रेखा कुमारी को 10 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी कपूर को 7 मत प्राप्त हुए।उपाध्यक्ष पद पर लियाकत खान को 10 मत मिले जबकि सुनील दत्त को 8 मत मिले।परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Dharwala, Chamba | Jul 10, 2026