हमीरपुर: सरीला कस्बा निवासी युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर लगाई न्याय की गुहार
सरीला कस्बा निवासी एक युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है वहीं मारपीट की शिकायत स्थानीय पुलिस से करने के बावजूद कोई कार्रवाई ना होने से आहत युवक ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।