हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में स्कूल जा रही बहन का पीछा कर रही छोटी बहन को ट्रक ने कुचला हुई मौत
बुधवार को सुबह सुमेरपुर कस्बे के पेट्रोल पंप के पास स्कूल जा रही बड़ी बहन का पीछा कर हाइवे पार कर रही ढाई वर्षीय बहन को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। लोग ट्रक ड्राइवर को पकड़कर मारने पीटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलते ही सदर विधायक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है।