हमीरपुर: मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं के साथ की बैठक
जिले की 47 लोकसभा सीट में पाँचवे चरण में 20 मई को होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडे ने विभिन्न धर्मो के धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने औऱ वोट प्रतिशत बढ़ाए जाने वाले बिंदुओ एवं धर्म गुरुओं द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा हुई।